Connect with us

गोवा खबर

भाजपा गोवा प्रदेश अध्यक्ष दामोदर नाइक द्वारा दीपक शर्मा का कुनबी पटका और गुलदस्ता देकर स्वागत

Published

on

Spread the love

गोवा खबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गोवा के प्रदेश अध्यक्ष दामोदर (दामू) नाइक ने आज गोवा भाजपा कार्यालय में  दीपक शर्मा का उनकी ऐतिहासिक 9 संकल्प विकसित भारत चारधाम साइकिल यात्रा और ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के लिए कुनबी पटका पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर हार्दिक स्वागत किया।

दीपक शर्मा ने 25 मई 2025 को हरियाणा के पानीपत से अपनी साइकिल यात्रा शुरू की थी और करीब तीन महीने में 4500 किलोमीटर का सफर तय करके गोवा भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस प्रेरणादायक यात्रा में उन्होंने हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों को पार करते हुए अपने इस महान अभियान का समापन किया। उनकी यह यात्रा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विकसित भारत के लिए दिए गए 9 संकल्पों—सामाजिक समरसता, स्वदेशी अपनाएं, समृद्ध भारत, सुरक्षित भारत, स्वस्थ भारत, शिक्षित भारत, स्वच्छ भारत, सशक्त नारी, और संपन्न किसान—को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक जागरूकता फैलाने का एक अनुकरणीय प्रयास है।

इसके साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर के तहत  दीपक शर्मा ने सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए मंदिरों में सिंदूर का वितरण और जागरूकता अभियान चलाया, जो भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में उल्लेखनीय है।

प्रदेश अध्यक्ष दामोदर नाइक ने इस अवसर पर कहा, “दीपक शर्मा की यह करीब तीन महीने में 4500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा न केवल शारीरिक और मानसिक दृढ़ता का प्रतीक है, बल्कि यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिए गए विकसित भारत के 9 संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी है। ऑपरेशन सिंदूर ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर हमें गर्व है।”

नाइक ने आगे कहा कि दीपक शर्मा जैसे समर्पित व्यक्तियों के प्रयास भाजपा के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार करते हैं। यह यात्रा देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।